Top News

थाना समाधान दिवस पर जिलाधिकारी ने सुनी जन समस्याएँ कई मामलो का मौके पर कराया निस्तारण ।

थाना समाधान दिवस पर डीएम ने सुनी जनसमस्याएं, कई मामलों का मौके पर कराया निस्तारण
जौनपुर, 23 मई 2026। जिलाधिकारी श्री सैमुअल पॉल एन.के. ने थाना समाधान दिवस के अवसर पर कोतवाली जौनपुर में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं तथा कई मामलों का मौके पर ही समाधान कराया।
जनसुनवाई के दौरान रासमंडल निवासी राहुल राय पुत्र रमेश राय द्वारा पड़ोसी से प्लास्टर कराने को लेकर उत्पन्न विवाद तथा प्रियंका श्रीवास्तव पुत्री आशीष द्वारा ताला खुलवाने संबंधी शिकायत प्रस्तुत की गई। जिलाधिकारी ने दोनों मामलों की सुनवाई करते हुए तत्काल समाधान कराया।
इसके अलावा जितेंद्र कुमार, पुष्पेंद्र पाल, अशोक कुमार जायसवाल एवं अनुराग गुप्ता निवासी तारतला के प्रार्थना पत्र संबंधित एसएचओ को हस्तांतरित करते हुए निर्देश दिए कि मौके पर जाकर निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त होने वाली शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि भूमि विवाद एवं राजस्व संबंधी मामलों में राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर जाकर जांच करे तथा पारदर्शी कार्रवाई सुनिश्चित करे, ताकि आमजन को त्वरित न्याय मिल सके।
उन्होंने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने और शासन की मंशा के अनुरूप निष्पक्ष कार्रवाई करने पर विशेष जोर दिया।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक आयुष श्रीवास्तव, नगर मजिस्ट्रेट इन्द्र नन्दन सिंह, एसएचओ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Astra Veda News
Astra Veda News