Top News

केंद्रीय कैबिनेट ने 'भारत औद्योगिक विकास योजना–रसायन' को दी मंजूरी, 5 केमिकल पार्क स्थापित होंगे

जौनपुर। नगर पालिका परिषद क्षेत्र स्थित श्री रामजानकी मंदिर के विकास एवं सौंदर्यीकरण की दिशा में शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण पहल की गई। प्रदेश सरकार की वंदन योजना के अंतर्गत मंदिर परिसर में अवस्थापना सुविधाओं के विकास हेतु ₹1 करोड़ 34 लाख की लागत से होने वाले कार्यों का भूमि पूजन एवं शिलान्यास प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीशचंद्र यादव ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से किया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश के धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का व्यवस्थित विकास कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वंदन योजना के तहत श्री रामजानकी मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जिससे मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण होगा और जौनपुर में धार्मिक पर्यटन को भी नई गति मिलेगी।
पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि श्री रामजानकी मंदिर क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है। सरकार की इस पहल से मंदिर को भव्य स्वरूप मिलेगा तथा श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने मुख्यमंत्री एवं राज्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व को और सुदृढ़ करेगी।
परियोजना के अंतर्गत मंदिर परिसर में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार, सौंदर्यीकरण एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के अनुरूप विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, मंदिर समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Astra Veda News
Astra Veda News