जौनपुर। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), जौनपुर श्री आतिश कुमार सिंह द्वारा पुलिस लाइन, जौनपुर में पुलिस पेंशनर्स के साथ एक बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य पेंशनर्स की समस्याओं एवं सुझावों को सुनना तथा उनके शीघ्र निस्तारण की दिशा में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करना था।
बैठक के दौरान पुलिस पेंशनर्स द्वारा विभिन्न समस्याएँ एवं सुझाव प्रस्तुत किए गए, जिन्हें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं समुचित समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही पुलिस पेंशनर्स के कल्याण, सुविधाओं एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तृत चर्चा की गई।
Post a Comment