Top News

राज्यपाल के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का डीएम-एसएसपी ने लिया जायजा

जौनपुर, 21 जुलाई। उत्तर प्रदेश की माननीय राज्यपाल महोदया के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। इसी क्रम में मंगलवार को जिलाधिकारी श्री सैमुअल पाल एन. एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री कुँवर अनुपम सिंह ने थाना सरायख्वाजा क्षेत्र स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर चल रही तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, बैरिकेडिंग, वीआईपी आगमन एवं प्रस्थान मार्ग, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि कार्यक्रम से जुड़ी सभी तैयारियां निर्धारित समय सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण की जाएं। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक व्यवस्था को अंतिम रूप दें, ताकि कार्यक्रम का संचालन सुचारु एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी निर्वहन के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल, पार्किंग, प्रवेश द्वारों तथा संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ यातायात संचालन को सुचारु बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरतने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं प्रशासनिक अमले को कार्यक्रम के सफल, सुरक्षित एवं सकुशल आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Astra Veda News
Astra Veda News