Top News

पीएम सूर्य घर योजना की की समीक्षा ' लंबित आवेदनों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश!

पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा, लंबित आवेदनों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश
जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजना के तहत लंबित आवेदनों, बैंक ऋण की स्वीकृति और सोलर संयंत्रों की स्थिति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने वेंडरवार एवं बैंकवार लंबित आवेदनों की समीक्षा करते हुए सभी मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बैंकों से कहा कि पात्र लाभार्थियों के ऋण स्वीकृत करने और वितरित करने की प्रक्रिया में अनावश्यक देरी न की जाए। साथ ही बिना उचित कारण के ऋण आवेदनों को निरस्त नहीं किया जाए।
उन्होंने विद्युत विभाग को निर्देशित किया कि 7 नवंबर तक कॉन्फ़िगरेशन से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए विशेष कैंप आयोजित किए जाएं। कैंप की तिथियों का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने पर भी जोर दिया, ताकि अधिक से अधिक लाभार्थी योजना का लाभ उठा सकें। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में जिलाधिकारी ने सरकारी भवनों में स्थापित सोलर संयंत्रों की स्थिति की जानकारी लेते हुए उन्हें लगातार क्रियाशील बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने उपस्थित वेंडरों से सुझाव प्राप्त किए और उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह, परियोजना अधिकारी नेडा नंदलाल, अग्रणी जिला प्रबंधक (एलडीएम) सहित संबंधित अधिकारी एवं वेंडर उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Astra Veda News
Astra Veda News