Top News

जौनपुर में लेखपाल मुख्य परीक्षा-2025 की तैयारियां पूरी, 21 मई को 21 केंद्रों पर होगी परीक्षा।

जौनपुर में लेखपाल मुख्य परीक्षा-2025 की तैयारियां पूरी, 21 मई को 21 केंद्रों पर होगी परीक्षा
जौनपुर। सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी लेखपाल मुख्य परीक्षा-2025 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा को शांतिपूर्ण, नकलविहीन एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने जानकारी दी कि लेखपाल मुख्य परीक्षा 21 मई 2026 को एक पाली में आयोजित होगी। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक कराई जाएगी। जनपद में परीक्षा के लिए कुल 21 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
परीक्षा के सफल संचालन के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। 21 जोनल मजिस्ट्रेट, 21 सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं 5 आरक्षित सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इसके अलावा 21 स्टैटिक मजिस्ट्रेट और 10 आरक्षित स्टैटिक मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए हैं।
बैठक में बताया गया कि जिले में कुल 9696 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, पेयजल, विद्युत, शौचालय एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं समय से सुनिश्चित कर ली जाएं। उन्होंने अधिकारियों को परीक्षा को पूरी निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी परीक्षा संबंधी उपलब्ध कराई गई बुकलेट का गहन अध्ययन कर लें तथा शासन की गाइडलाइन का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें। साथ ही किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने सभी स्टैटिक मजिस्ट्रेटों को अपने-अपने परीक्षा केंद्रों का पूर्व निरीक्षण करने तथा व्यवस्थाओं की जांच करने को कहा। वहीं यातायात निरीक्षक को परीक्षा के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व परमानंद झा, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, केंद्राध्यक्ष एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Astra Veda News
Astra Veda News