Top News

प्रतिभाओं के सम्मान से गूंजा बदलापुर, मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला प्रोत्साहन

रीजनल एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी भारत के तत्वावधान में बदलापुर में प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में मेरिट प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में नव नियुक्त अधिकारियों को सम्मानित किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय न्यायमूर्ति अली जामिन उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में बैरिस्टर सिंह ने सहभागिता की। कार्यक्रम का आयोजन मोहम्मद जसीम द्वारा किया गया।
अपने संबोधन में बैरिस्टर सिंह ने कहा कि शिक्षा समाज और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर परिश्रम एवं अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान युवाओं में आत्मविश्वास जागृत करता है तथा उन्हें जीवन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करता है। साथ ही उन्होंने सभी सम्मानित छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति अली जामिन ने मेधावी विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि आज के छात्र ही कल के सशक्त राष्ट्र निर्माता हैं। उन्होंने अभिभावकों एवं शिक्षकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए बच्चों को नैतिक मूल्यों एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ आगे बढ़ाने पर बल दिया।
कार्यक्रम के दौरान सम्मानित विद्यार्थियों एवं अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। अंत में आयोजक मंडल के प्रति सफल आयोजन हेतु आभार व्यक्त किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Astra Veda News
Astra Veda News