Top News

उत्तर प्रदेश पुलिस को मिला नया नेतृत्व, डीजीपी ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

उत्तर प्रदेश पुलिस के नव नियुक्त पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था एवं जनसुरक्षा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने पर माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रति हृदयतल से आभार व्यक्त किया है।
अपने संदेश में पुलिस महानिदेशक ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के विश्वास, मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में प्रदेश सरकार की अपराध के प्रति 'जीरो टॉलरेंस' की नीति को और अधिक प्रभावी ढंग से लागू करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। उन्होंने कहा कि सुदृढ़ कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा, जनसुरक्षा तथा पुलिस के प्रति जनता के विश्वास को और मजबूत बनाने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस पूरी प्रतिबद्धता एवं समर्पण के साथ कार्य करेगी।
पुलिस महानिदेशक ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस प्रदेशवासियों की सुरक्षा, शांति एवं न्याय सुनिश्चित करने के लिए निरंतर तत्पर रहेगी तथा आधुनिक एवं जनोन्मुखी पुलिसिंग के माध्यम से जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेगी।
उन्होंने प्रदेशवासियों को विश्वास दिलाया कि उत्तर प्रदेश पुलिस हर नागरिक की सुरक्षा एवं सम्मान की रक्षा के लिए पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करती रहेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Astra Veda News
Astra Veda News