Top News

जौनपुर में प्रतिबंधित जानलेवा दोहरे पर कब लगेगी पूरी तरह रोक।

जौनपुर में प्रतिबंधित जानलेवा दोहरे पर कब लगेगी पूरी तरह रोक?
जौनपुर में प्रतिबंधित और जानलेवा “दोहरा” की बिक्री एक बार फिर खुलेआम जारी है। दो दिन पहले जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य आपूर्ति विभाग और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर भारी मात्रा में दोहरा जब्त किया और कार्रवाई भी की। इसके बावजूद शहर के कई इलाकों में आज भी धड़ल्ले से दोहरा बेचा जा रहा है।
पूर्व जिलाधिकारी दिनेश सिंह के कार्यकाल में दोहरे के खिलाफ सख्त अभियान चलाया गया था। उस समय प्रशासन की कड़ी कार्रवाई से दोहरा लगभग पूरी तरह बंद हो गया था। लेकिन समय बीतने के साथ फिर से इसकी बिक्री शुरू हो गई। अब स्थिति यह है कि समय-समय पर कार्रवाई तो होती है, कुछ दिन बिक्री बंद रहती है, लेकिन बाद में फिर वही हाल हो जाता है।
शहर के जेसीज चौराहा, जोगियापुर, चाहारसू चौराहा, ओलंदगंज समेत कई क्षेत्रों में खुलेआम दोहरा बेचा जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि जिला प्रशासन और पुलिस की नाक के नीचे एसपी ऑफिस के बगल में भी दोहरा आसानी से उपलब्ध है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि दोहरा युवाओं और किशोरों के स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक साबित हो रहा है। इसके सेवन से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ता है। बावजूद इसके, प्रतिबंध के बाद भी इसकी बिक्री पर पूरी तरह रोक नहीं लग पा रही है।
जनता ने जिला प्रशासन से मांग की है कि दोहरा बेचने वालों के खिलाफ लगातार और कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि इस जानलेवा पदार्थ की बिक्री पर स्थायी रूप से रोक लग सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Astra Veda News
Astra Veda News