Top News

सोशल मीडिया पर गैंग बनाकर मारपीट करने वाले दो युवक गिरफ्तार

जौनपुर, 4 जून। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं अराजक तत्वों पर कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे "ऑपरेशन वज्रपात" के तहत थाना गौराबादशाहपुर पुलिस ने सोशल मीडिया पर विभिन्न ग्रुप बनाकर मारपीट एवं आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी केराकत के पर्यवेक्षण में गुरुवार को थाना क्षेत्र में सक्रिय अराजक तत्वों के विरुद्ध अभियान चलाया गया। इस दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दो व्यक्तियों को शांति भंग की आशंका के आधार पर बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के अंतर्गत गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपितों में अजीत यादव (26 वर्ष) निवासी अराजी देवली तथा अमन सोनकर (22 वर्ष) निवासी सखैला, थाना गौराबादशाहपुर शामिल हैं।
पुलिस का कहना है कि दोनों युवक सोशल मीडिया पर विभिन्न गैंगों के नाम से संचालित समूहों के माध्यम से आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय पाए गए थे। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।
इस कार्रवाई को थाना प्रभारी गंगा सागर मिश्र के नेतृत्व में वरिष्ठ उपनिरीक्षक बीर बहादुर एवं क्राइम टीम ने अंजाम दिया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे तत्वों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Astra Veda News
Astra Veda News