Top News

आरक्षी भर्ती परीक्षा: सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए रणनीति तैयार

जौनपुर, 05 जून। आगामी आरक्षी नागरिक पुलिस/समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार, जौनपुर में समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी की अध्यक्षता जिलाधिकारी जौनपुर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर ने संयुक्त रूप से की।
बैठक में परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, अभ्यर्थियों के प्रवेश एवं सत्यापन प्रक्रिया को व्यवस्थित एवं सुचारु रूप से संचालित करने तथा नकल एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध समय से सुनिश्चित किए जाएं।
जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न न होने देने के निर्देश दिए। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों एवं उनके आसपास पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा।
बैठक में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में किसी प्रकार की असुविधा न होने देने तथा परीक्षा को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए।
अधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी विभागों के समन्वित प्रयासों से भर्ती परीक्षा का आयोजन निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से सफलतापूर्वक संपन्न कराया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Astra Veda News
Astra Veda News