Top News

जौनपुर में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 256 छात्राओं को किया गया जागरूक।

जौनपुर में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 256 छात्राओं को किया गया जागरूक
जौनपुर, 8 जुलाई। जनपद जौनपुर पुलिस द्वारा यातायात सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम-2026 के तहत बुधवार को श्रीमती गुलाबी देवी बालिका इंटर कॉलेज, कन्हईपुर में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी यातायात विवेक सिंह और प्रभारी यातायात मनोज कुमार पाण्डेय ने विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. उदयराज सिंह के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में करीब 256 छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से क्विज, संभाषण, रंगोली, चित्रकला, पोस्टर निर्माण और नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। साथ ही छात्राओं को पीएम राहत योजना एवं गुड सेमेरिटन (Good Samaritan) योजना के बारे में भी जानकारी दी गई।
यातायात पुलिस ने लोगों से हेल्मेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की अपील करते हुए बताया कि बिना हेल्मेट वाहन चलाना, बिना सीट बेल्ट चारपहिया वाहन चलाना, वाहनों पर ब्लैक फिल्म लगाना, मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग करना तथा रॉन्ग साइड वाहन चलाना जैसे नियमों के उल्लंघन पर लगातार चालान की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर ही दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है और सभी नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Astra Veda News
Astra Veda News