जौनपुर: बदलापुर पुलिस ने 3 घंटे में किया हत्या का खुलासा, पत्नी और उसके प्रेमी गिरफ्तार
जौनपुर, 26 जुलाई। थाना बदलापुर पुलिस ने हत्या की एक सनसनीखेज वारदात का महज तीन घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में मृतक की पत्नी और उसका कथित प्रेमी शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, ग्राम भलुवाही निवासी लाल जी ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनके पुत्र की हत्या उसकी पत्नी वंदना और उसके कथित प्रेमी राजेश ने प्रेम संबंधों के चलते 24 जुलाई 2026 की रात करीब 11 बजे रस्सी से गला दबाकर कर दी। शिकायत के आधार पर थाना बदलापुर में मु0अ0सं0 372/26 के तहत धारा 103(1)/3(5) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आतिश कुमार सिंह के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी बदलापुर सुनील चन्द्र तिवारी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष फूलचन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को 25 जुलाई 2026 को ग्राम भलुवाही से हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी:
राजेश (28 वर्ष), पुत्र हरीलाल, निवासी गजाधरपुर, थाना बदलापुर
वंदना (25 वर्ष), पत्नी चन्द्रीप, निवासी भलुवाही, थाना बदलापुर
पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय में पेश किया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार राय, आरक्षी अनीश कुमार गौतम तथा महिला कांस्टेबल कंचन शामिल रहीं।
Post a Comment