बोकारो। अंतरराष्ट्रीय मानवता अधिकार व मीडिया संगठन (IHMO) झारखंड प्रदेश की संगठनात्मक मजबूती एवं विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रदेश मुख्य संयोजक एडवोकेट आयशा परवीन ने नव-मनोनीत पदाधिकारियों को औपचारिक रूप से मनोनयन पत्र प्रदान किए।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में एडवोकेट आयशा परवीन ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि संगठन मानवाधिकारों की रक्षा, सामाजिक न्याय, जनसेवा तथा सकारात्मक एवं उत्तरदायी मीडिया की भूमिका को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से संगठन के उद्देश्यों एवं जनकल्याणकारी कार्यों को ईमानदारी, समर्पण और सक्रियता के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का आह्वान किया।
नव-मनोनीत पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त करते हुए मानवता की सेवा, सामाजिक उत्थान, मानवाधिकार संरक्षण तथा जनहित के कार्यों को पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
Post a Comment