जौनपुर, 2 जुलाई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुँवर अनुपम सिंह ने गुरुवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित दैनिक जनसुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना। उन्होंने प्रत्येक प्रकरण का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का शीघ्र, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने कहा कि आमजन को समयबद्ध न्याय दिलाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का तथ्यों के आधार पर पारदर्शी तरीके से निस्तारण किया जाए तथा शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
जनसुनवाई में पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याओं को सीधे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखने का अवसर मिलने पर संतोष व्यक्त किया। एसएसपी की सक्रिय, संवेदनशील एवं जनहितैषी कार्यशैली की लोगों ने सराहना की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि प्राप्त प्रत्येक शिकायत पर निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा उसकी नियमित समीक्षा भी की जाए।
Post a Comment