Top News

जौनपुर -रेखा पाण्डे के जन्मदिन पर मीडिया प्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं।

रेखा पाण्डेय के जन्मदिन पर मीडिया प्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं
जौनपुर/वाराणसी। रामनगर, जौनपुर की भावी ब्लॉक प्रमुख रेखा पाण्डेय के जन्मदिन के अवसर पर उनके सिगरा, वाराणसी स्थित आवास पर जन्मदिन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनपद जौनपुर के प्रेस एवं मीडिया जगत से जुड़े लोगों ने रेखा पाण्डेय को पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा उनके दीर्घायु, स्वस्थ और सफल जीवन की कामना की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सामाजिक एवं सार्वजनिक जीवन में निरंतर आगे बढ़ने की शुभेच्छा व्यक्त की। इस अवसर पर मीडिया जगत से ‘नेताजी कहिन’ के फाउंडर सी.पी. शुक्ल, ‘यूपी की आवाज’ के स्टेट हेड सोनू उपाध्याय, ‘खबर 24’ के यूपी हेड तबरेज नियाजी तथा ‘कौटिल्य का भारत’ के संवाददाता संतोष कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे और रेखा पाण्डेय को जन्मदिन की बधाई दी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Astra Veda News
Astra Veda News