Top News

पुलिस व राजस्व टीम पर हमला करने के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

जौनपुर, 26 जुलाई। थाना नेवढ़िया पुलिस ने पुलिस व राजस्व टीम पर हमला करने के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार, थाना नेवढ़िया पर दर्ज मुकदमा संख्या 194/2026 में वांछित अभियुक्त घनश्याम विश्वकर्मा पुत्र स्वर्गीय लल्ला विश्वकर्मा, निवासी ग्राम चढ़ईढेकहाँ, थाना नेवढ़िया, जनपद जौनपुर को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं तथा आपराधिक कानून संशोधन अधिनियम की धारा 7 के तहत मुकदमा दर्ज है।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक दिलीप कुमार यादव तथा आरक्षी राजकरन सिंह की प्रमुख भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Astra Veda News
Astra Veda News