प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोगापुरम एयरपोर्ट के उद्घाटन समारोह में 13 हजार से अधिक विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक धिमसा नृत्य की अपने सोशल मीडिया मंच X पर सराहना की। उन्होंने लिखा कि इस उत्साहपूर्ण प्रस्तुति ने उनका दिल जीत लिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह भव्य प्रदर्शन आंध्र प्रदेश के लोगों की आत्मीयता, राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और विशेष रूप से आदिवासी समुदायों की गौरवशाली परंपराओं का जीवंत प्रतीक है।
पीएम मोदी ने भोगापुरम एयरपोर्ट उद्घाटन के धिमसा नृत्य की सराहना की
Astra Veda News
0
Post a Comment