मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की शिष्टाचार भेंट
जौनपुर। जनपद जौनपुर के जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. एवं पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने शनिवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की।
भेंट के दौरान दोनों अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का अभिवादन करते हुए जनपद से जुड़े विभिन्न प्रशासनिक विषयों पर संक्षिप्त चर्चा की। मुख्यमंत्री ने जनहित, सुशासन तथा कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए शासन की योजनाओं का प्रभावी एवं पारदर्शी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
शिष्टाचार भेंट सौहार्दपूर्ण एवं आत्मीय वातावरण में संपन्न हुई। प्रशासनिक दृष्टि से इस मुलाकात को औपचारिक शिष्टाचार भेंट के रूप में देखा जा रहा है।
Post a Comment