Top News

साप्ताहिक निरीक्षण में एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने कसी कार्यप्रणाली की लगाम

जौनपुर, 5 अगस्त। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुँवर अनुपम सिंह ने बुधवार को पुलिस कार्यालय का साप्ताहिक निरीक्षण कर विभिन्न शाखाओं की कार्यप्रणाली का गहन परीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जनसूचना सेल, अपराध शाखा एवं पासपोर्ट सेल का निरीक्षण करते हुए अभिलेखों की बारीकी से समीक्षा की और लंबित प्रकरणों की प्रगति की जानकारी ली।

एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अभिलेखों का सुव्यवस्थित रख-रखाव सुनिश्चित करने, लंबित कार्यों का समयबद्ध निस्तारण करने तथा प्रत्येक प्रकरण में गुणवत्ता और पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन से जुड़े मामलों में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए और प्रत्येक शाखा जवाबदेही के साथ कार्य करे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Astra Veda News
Astra Veda News