Top News

पेंशन दिलाने के नाम पर ठगी का आरोप वृद्धा ने ग्राम प्रधान समेत तीन लोगों पर लगाए गंभीर आरोप! जौनपुर

पेंशन दिलाने के नाम पर ठगी का आरोप, वृद्धा ने ग्राम प्रधान समेत तीन लोगों पर लगाए गंभीर आरोप

जौनपुर। सिरकोनी विकासखंड क्षेत्र के ग्राम अहमदपुर निवासी वृद्धा चिल्लरा, पत्नी लालमणि गौतम ने वृद्धा एवं दिव्यांग पेंशन दिलाने के नाम पर पैसे लेने का आरोप लगाया है। चिल्लरा का आरोप है कि करीब पांच वर्ष पूर्व गांव निवासी मुन्ना गौतम वृद्धा पेंशन दिलाने के नाम पर उनसे ₹500 लेकर गए थे, लेकिन आज तक उन्हें पेंशन का लाभ नहीं मिला। आरोप है कि करीब 20 दिन पहले मुन्ना गौतम ने अपने पुत्र को दोबारा उनके पास भेजा और वृद्धा पेंशन लगवाने के नाम पर ₹500 तथा उनके पोते शिवा गौतम की दिव्यांग पेंशन दिलाने के लिए अतिरिक्त ₹200 देने की बात कही।
 जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने पेंशन के लिए ग्राम प्रधान से संपर्क क्यों नहीं किया, तो उन्होंने बताया कि  वह लगभग 10 दिन पहले ग्राम प्रधान बच्चू लाल शर्मा के पास गई थीं। आरोप है कि ग्राम प्रधान ने उन्हें मुन्ना गौतम के पास जाने और उनके कहे अनुसार करने की सलाह दी थी, जिससे उनका काम हो जाएगा।
वृद्धा के इन आरोपों के बाद गांव में मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि, लगाए गए आरोपों पीड़िता के बयान पर आधारित इसकी अधिकारी पुष्टि नहीं हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पूरे मामले की जांच कराकर यदि आरोप सही पाए जाएं तो दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Astra Veda News
Astra Veda News