पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नए कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने ग्रहण किया कार्यभार
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को विश्वविद्यालय पहुंचकर अपने पद का कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद विश्वविद्यालय के अधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।
कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय में शैक्षणिक गुणवत्ता को और बेहतर बनाना, विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा शोध एवं नवाचार को बढ़ावा देना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। उन्होंने विश्वविद्यालय की व्यवस्थाओं और विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी भी ली।
उन्होंने अधिकारियों एवं शिक्षकों से टीम भावना के साथ कार्य करते हुए विश्वविद्यालय को शिक्षा, शोध और नवाचार के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यभार ग्रहण करने के दौरान विश्वविद्यालय परिवार के कई अधिकारी, शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
Post a Comment