*राष्ट्रगान का अपमान किए जाने पर कांग्रेसियों ने कोतवाली में दिया प्राथनापत्र! जौनपुर
जौनपुर - बीते दिन उन्नाव जनपद में एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान के बीच में ही विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना द्वारा मंचन से नीचे उतर कर चले जाने के प्रकरण को लेकर कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह और शहर अध्यक्ष आरिफ खान के संयुक्त नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अनीता सिंह को प्रार्थना पत्र सौंपकर मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की। प्रार्थना पत्र सौंपने के बाद कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि राष्ट्रगान हिंदुस्तान की शान और सम्मान है, राष्ट्रगान का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह ने आगे कहा कि राष्ट्रगान का अपमान करने वाले प्रकरण पर वायरल वीडियो के आधार पर सतीश महाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाये। शहर अध्यक्ष आरिफ खान ने कहा कि राष्ट्रगान का अपमान देश का अपमान है, देश का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। खबर लिखे जाने तक कोतवाली जौनपुर में कांग्रेसियों के प्रार्थनापत्र पर एफआईआर दर्ज नहीं हुआ था, कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता कोतवाली परिसर में एफआईआर दर्ज कराने के लिए डटे रहे। इस मौके पर संगठन प्रभारी राकेश मिश्रा, लाल प्रकाश पाल, सभासद शहनवाज मंजूर,देवराज पांडेय, फैयाज हाशमी, इरशाद खान, कृष्णचंद निषाद, अरविंद यादव, चंद्रभान सिंह,वैश खान,इस्तेखारुल प्रधान,मुहम्मद ताहिर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Post a Comment