Top News

बृहद गो -संरक्षण केंद्र का बीडीओ ने किया निरीक्षण व्यवस्थाओ का लिया जायजा!

बृहद गो-संरक्षण केंद्र का बीडीओ ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मड़ियाहूं (जौनपुर), 8 सितंबर को। विकासखंड मड़ियाहूं निजामुद्दीन पुर बृहद गो-संरक्षण केंद्र का मंगलवार को खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) रामश्री ने ग्राम प्रधान निजामुद्दीन पुर उमेश सिंह की उपस्थिति में निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने गोवंश के संरक्षण, चारा व्यवस्था एवं केंद्र की अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित लोगों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान गो-संरक्षण केंद्र में कुल 339 गोवंश पाए गए। केंद्र पर पशुओं के लिए दो अस्थायी भूसा गोदाम बनाए गए हैं, जिनमें करीब 178 कुंतल भूसा, 18 कुंतल पशु आहार तथा 122 कुंतल साइलेज उपलब्ध मिला।

गोवंश के लिए हरे चारे की व्यवस्था में करीब एक एकड़ क्षेत्रफल में नेपियर घास की खेती भी की गई है। निरीक्षण के दौरान केंद्र में लगा सीसीटीवी कैमरा सक्रिय पाया गया।

अधिकारियों के अनुसार गोवंश को बीमारी से बचाव के लिए 30 जुलाई को FMD (मुंहपका-खुरपका रोग) का टीकाकरण भी कराया गया था। निरीक्षण के दौरान केंद्र से संबंधित सभी अभिलेख दुरुस्त पाए गए।

बीडीओ रामश्री ने केंद्र की व्यवस्थाओं को बनाए रखने के साथ ही गोवंश के चारा, स्वास्थ्य एवं संरक्षण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गो-संरक्षण केंद्र में पशुओं की देखभाल में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए तथा उपलब्ध संसाधनों का समुचित उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Astra Veda News
Astra Veda News