
5 साल पहले ₹65 था भाव, आज ₹3200 के पार पहुंची कीमत; ₹1 करोड़ का बना दिए 50 करोड़, साबित हुआ असली मल्टीबैगर
HighLights
बीएसई लिमिटेड ने 5 साल में 50 गुना रिटर्न दिया।
₹1 करोड़ का निवेश ₹50 करोड़ में बदल गया।
भारत का सबसे पुराना, बड़ा स्टॉक एक्सचेंज है BSE।
नई दिल्ली। Multibagger Stock: स्टॉक मार्केट में लोगों को मल्टीबैगर शेयर की तलाश रहती है। हालांकि, सबसे बड़ी चुनौती मल्टीबैगर सी पहचान करने की होती है। यह अनुमान लगा पाना बहुत मुश्किल होता है कि आगे चलकर कौन सा शेयर आपके निवेश को 5, 10 और 15 गुना तक कर देगा। ऐसी ही शेयरों को मल्टीबैगर स्टॉक कहा जाता है।
आज हम आपको एक ऐसे ही मल्टीबैगर शेयर के बारे में बताएंगे, जिसने अपने निवेशकों को ताबड़तोड़ रिटर्न दिया। अगर आपने 5 साल पहले इस शेयर में 1 करोड़ रुपये का निवेश किया होता, तो आज उसकी कीमत 50 करोड़ रुपये हो गई होती। लेकिन ये शेयरकिस कंपनी का है? आइए जानते हैं।
إرسال تعليق