Top News

कजगांव में विकास कार्यों का डीएम ने किय औचक निरीक्षण सीसी रोड में कमी पर ठेकेदार को नोटिस! जौनपुर

कचगाँव में विकास कार्यों का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, सीसी रोड में कमी पर ठेकेदार को नोटिस
जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. ने रविवार को नगर पंचायत कचगाँव में विभिन्न विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सीसी रोड, सीसी नाला, डिजिटल लाइब्रेरी और पेयजल योजना के कार्यों की मौके पर पहुंचकर स्थिति देखी और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
डीएम ने सीएमवाई योजना के तहत गोल कोठी के पास संचालित डिजिटल लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों के लिए पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध कराने, स्टाफ की नियुक्ति करने और लाइब्रेरी को शीघ्र संचालित कराने के निर्देश दिए। वहीं माधोपट्टी गेट के पास बनी लाइब्रेरी में खिड़की की फिटिंग दुरुस्त कराने के साथ चारों ओर बाउंड्री वॉल बनवाने को कहा। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी बेहतर करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नाला निर्माण और घर-घर कनेक्शन की भी समीक्षा की। उन्होंने मझलेपुरा नाले से सभी घरों को नाली से जोड़ने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
सीसी रोड की गुणवत्ता पर ठेकेदार को नोटिस
माधोपट्टी में सीसी रोड के निरीक्षण के दौरान कार्य में कमी पाए जाने पर जिलाधिकारी ने ठेकेदार को नोटिस जारी करने तथा अंतिम बिल से आवश्यक कटौती करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
पेयजल योजना के तहत कराए गए सभी रिबोर कार्यों की जीपीएस फोटो के साथ रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही अन्य नालों को सीसी के माध्यम से बनवाने को कहा गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विकास कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप कराए जाएं और उनकी गुणवत्ता एवं उपयोगिता सुनिश्चित की जाए, ताकि योजनाओं का वास्तविक लाभ आमजन को मिल सके।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व अजय अंबष्ठ, अधिशासी अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Post a Comment

أحدث أقدم
Astra Veda News
Astra Veda News