Top News

जौनपुर में पुलिस का बड़ा अभियान ;205 वांछित और वारंटी गिरफ्तार

जौनपुर में पुलिस का बड़ा अभियान, 205 वांछित और वारंटी गिरफ्तार
जौनपुर। कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के लिए जौनपुर पुलिस ने रविवार को बड़े स्तर पर विशेष अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह के निर्देशन में जनपद के 28 थानों की पुलिस टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कुल 205 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इनमें 14 वांछित और 191 वारंटी (NBW) अभियुक्त शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार यह अभियान वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाया गया। अभियान के दौरान सबसे अधिक गिरफ्तारियां थाना खुटहन में 15, चंदवक में 12, लाइन बाजार, गौराबादशाहपुर और अन्य थानों में की गईं।
थानावार कार्रवाई में कोतवाली से 7, लाइन बाजार से 11, जफराबाद से 7, शाहगंज से 7, खेतासराय से 6, खुटहन से 15, सरपतहां से 9, केराकत से 11, चंदवक से 12, जलालपुर से 10, गौराबादशाहपुर से 11, सरायख्वाजा से 6, बक्सा से 8, सिकरारा से 7 तथा तेजीबाजार से 3 वारंटी गिरफ्तार किए गए।
इसके अलावा बदलापुर, सिंगरामऊ, महराजगंज, सुजानगंज, मछलीशहर, मुंगराबादशाहपुर, मीरगंज, पवारा, मड़ियाहूं, रामपुर, नेवढ़िया और सुरेरी समेत अन्य थाना क्षेत्रों में भी कार्रवाई की गई।
पुलिस ने बताया कि वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Post a Comment

أحدث أقدم
Astra Veda News
Astra Veda News