
श्रीनगर में आग की चपेट में आए सात मकान (फाइल फोटो)
HighLights
नौहट्टा में भीषण आग से सात मकान क्षतिग्रस्त हुए।
करोड़ों रुपये की संपत्ति का भारी नुकसान हुआ।
हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, पुलिस जांच जारी।
जागरण संवाददाता, श्रीनगर। श्रीनगर के नौहट्टा इलाके में आग की एक भयंकर घटना में सात रिहायशी मकान क्षतिग्रस्त हो करोड़ों की संपत्ति का नुकसान हो गया। अलबत्ता इस घटना में कोई जानी नुकसान नही हुआ। जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार तड़के नौहट्टा के चंदपोरा इलाके में उस समय घटी जब उकत इलाके में एक दो मंजिला कमान की दूसरी मंजिल में आग लग गई और यह तेजी से फैलते हुए आसपास के रिहायशी मकानों में फैल गई।
सूचना मिलते ही दमकल कर्मी वहां पहुंचे और आग बुझाने के प्रयासों में जुट गए। अलबत्ता भीड़भाड़ वाला इलाका तथा साथ साथ सटे रहने के चलते आग ने साथ सटे छह रिहायशी मकानों को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया था। अलबत्ता इस बीच इन महानों में रहने वाले लोग सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब हो गए थे। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नही चल पाया है। पुलिस ने इस सिलसिले में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
إرسال تعليق