Top News

सीईआईआर पोर्टल से जौनपुर पुलिस को बड़ी सफलता, 125 गुमशुदा मोबाइल बरामदजौनपुर।

सीईआईआर पोर्टल से जौनपुर पुलिस को बड़ी सफलता, 125 गुमशुदा मोबाइल बरामद
जौनपुर। साइबर क्राइम थाना जनपद जौनपुर एवं विभिन्न थानों की साइबर सेल पुलिस टीम द्वारा सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से 125 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किया गया। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुँवर अनुपम सिंह के आदेश पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव (नोडल साइबर थाना) के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम देवेश सिंह के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।
साइबर क्राइम थाना की टीम ने सीईआईआर पोर्टल एवं प्राप्त प्रार्थना पत्रों के आधार पर कार्रवाई करते हुए जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों के साथ-साथ अन्य जनपदों एवं राज्यों से भी मोबाइल फोन बरामद किए। अब तक कुल 1640 मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 3 करोड़ 28 लाख रुपये है, बरामद कर उनके मालिकों को वापस किए जा चुके हैं।
बरामद मोबाइल उत्तर प्रदेश के आजमगढ़, वाराणसी, सुल्तानपुर, प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, प्रतापगढ़, बलिया और भदोही समेत अन्य जिलों से प्राप्त हुए। वहीं कुछ मोबाइल दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र, झारखंड, बिहार और राजस्थान जैसे अन्य राज्यों से भी बरामद किए गए।
बरामद मोबाइल फोन में वन प्लस, वीवो, रेडमी, ओप्पो, रियलमी, टेक्नो, पोको, नोकिया एवं सैमसंग कंपनियों के मोबाइल शामिल हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से मोबाइल स्वामियों में खुशी का माहौल है।

Post a Comment

أحدث أقدم
Astra Veda News
Astra Veda News