Top News

दूल्हे की गोली मारकर हत्या, डीआईजी वैभव कृष्ण ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

जौनपुर। थाना खेतासराय क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब दूल्हे आजाद बिंद पुत्र राम लखन बिंद की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
घटना की सूचना मिलते ही आज दिनांक 03 मई 2026 को वैभव कृष्ण मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।
डीआईजी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मामले में त्वरित एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन कर दिया गया है, जो लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
पुलिस के अनुसार, दूल्हे की हत्या के पीछे के कारणों की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा कर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Post a Comment

أحدث أقدم
Astra Veda News
Astra Veda News