Top News

भीषण गर्मी और हीट वेव को लेकर डीएम ने जारी की एडवाइजरी, सतर्कता बरतने े की अपील

भीषण गर्मी और हीट वेव को लेकर डीएम ने जारी की एडवाइजरी, सतर्क रहने की अपील
सैमुअल पॉल एन. ने जनपदवासियों से भीषण गर्मी और हीट वेव को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जिले में तापमान लगभग 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है तथा हीट वेव को लेकर जारी अलर्ट 22 मई 2026 तक प्रभावी रहेगा। ऐसे में सभी नागरिकों को अत्यंत सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
जिलाधिकारी ने कहा कि अत्यंत आवश्यक कार्य होने पर ही लोग घर से बाहर निकलें। बाहर जाते समय हल्के रंग के सूती एवं पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें। साथ ही सिर को ढकने के लिए कैप, गमछा या छाते का प्रयोग करें तथा धूप से बचाव के लिए चश्मे का उपयोग करें। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक छायादार एवं ठंडे स्थानों पर रहने की सलाह दी।
उन्होंने कहा कि शरीर में पानी की कमी न होने दें और पर्याप्त मात्रा में पानी, ओआरएस व अन्य तरल पदार्थों का सेवन करते रहें। मौसमी फलों के सेवन और शरीर को ठंडा रखने वाले उपाय अपनाने की भी सलाह दी गई। विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों एवं बीमार व्यक्तियों को धूप में बाहर न निकलने की हिदायत दी गई है।
डीएम ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को तेज सिरदर्द, चक्कर, उल्टी, तेज बुखार अथवा अन्य असामान्य लक्षण महसूस हों तो तत्काल नजदीकी सीएचसी, पीएचसी या जिला अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकीय परामर्श लें।
उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है तथा आवश्यक एडवाइजरी जारी की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा भी सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। उन्होंने जनपदवासियों से प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने और हीट वेव से बचाव में सहयोग करने की अपील की।
अंत में जिलाधिकारी ने सभी जनपदवासियों के उत्तम स्वास्थ्य एवं सुरक्षा की कामना करते हुए सतर्क एवं सुरक्षित रहने का संदेश दिया।

Post a Comment

أحدث أقدم
Astra Veda News
Astra Veda News