Top News

शाहगंज पुलिस ने शातिर अपराधी को तमंचा-कारतूस सहित दबोचा

शाहगंज, जौनपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शाहगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने शुक्रवार को गोड़ीला फाटक के पास चेकिंग के दौरान एक शातिर अपराधी को अवैध तमंचा एवं जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रोहित सेठ पुत्र भगवती सेठ निवासी ताखा पूरब, थाना शाहगंज, जनपद जौनपुर के रूप में हुई है। उसके कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा तथा एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया।
इस संबंध में थाना शाहगंज पर मु0अ0सं0 185/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई तथा अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया।
पुलिस अभिलेखों के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध हत्या, लूट, गैंगस्टर एक्ट, एनडीपीएस एक्ट सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में पूर्व से कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक ओम प्रकाश पांडेय सहित थाना शाहगंज के अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Post a Comment

أحدث أقدم
Astra Veda News
Astra Veda News