Top News

16 मई लेदुका महाकाली मंदिर धाम में जगतगुरु श्री शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का होगा भव्य आगमन सनातन धर्म की अलख जगाने आ रहे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

 लेदुका गौ संरक्षण और सनातन धर्म पर देंगे विशेष संदेश, श्रद्धालुओं में भारी उत्साह

जौनपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लेदुका बाज़ार से लगभग आधा किलोमीटर दूरी पर स्थित महाकाली मंदिर धाम में पूज्य श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती शंकराचार्य महाराज जी का पावन आगमन होने जा रहा है। इस आध्यात्मिक आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है तथा श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
धर्मगुरु के आगमन की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। भक्तजन शंकराचार्य जी के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करेंगे तथा उनके अमृतमय प्रवचनों का श्रवण करेंगे।
पूज्य शंकराचार्य जी अपने प्रवचनों में सदैव सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति, राष्ट्रहित एवं गौ संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। गौ हत्या जैसे गंभीर मुद्दों पर भी उन्होंने समय-समय पर समाज और शासन का ध्यान आकर्षित करते हुए गौ माता की रक्षा को भारतीय संस्कृति और आस्था से जुड़ा विषय बताया है।
कार्यक्रम को लेकर मंदिर परिसर एवं आसपास विशेष तैयारियां की गई हैं। आयोजकों के अनुसार हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। सुरक्षा एवं व्यवस्था को लेकर स्थानीय स्तर पर भी व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं।
श्रद्धालुओं का कहना है कि ऐसे धर्मगुरुओं का आगमन समाज में धर्म, संस्कृति और नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य करता है। यह आयोजन नई पीढ़ी को सनातन परंपराओं से जोड़ने का भी महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।
सूचना : जैशंकर प्रसाद दुबे

Post a Comment

أحدث أقدم
Astra Veda News
Astra Veda News