Top News

पुलिस मुठभेड़ में इनामी बदमाश घायल, इलाज के दौरान मौत — DIG वैभव कृष्ण ने लिया घटनास्थल का जायजा

जौनपुर। दिनांक 25 मई 2026 को पुलिस उपमहानिरीक्षक, वाराणसी परिक्षेत्र श्री वैभव कृष्ण द्वारा जिला अस्पताल, जौनपुर पहुंचकर थाना लाइन बाजार के प्रभारी निरीक्षक श्री के.पी. सिंह का हालचाल जाना गया। श्री सिंह हाल ही में हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल हो गए थे। DIG ने उनके शीघ्र एवं पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 24/25 मई की रात्रि में थाना खेतासराय क्षेत्र में पुलिस द्वारा की गई घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में 01 लाख रुपये का इनामी अभियुक्त रवि यादव घायल हो गया। उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
बताया गया कि मृत अभियुक्त रवि यादव 01 मई 2026 को एक बारात के दौरान आजाद बिंद (दूल्हा) की हत्या के मामले में वांछित था।
मुठभेड़ के दौरान थाना प्रभारी लाइन बाजार श्री के.पी. सिंह गोली लगने से घायल हो गए, जिनका उपचार जिला अस्पताल में जारी है। वहीं उपनिरीक्षक श्री प्रकाश शुक्ला एवं उपनिरीक्षक प्रवीण यादव की बुलेट प्रूफ जैकेट पर गोली लगने से वे सुरक्षित बच गए।
DIG वैभव कृष्ण द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा दूल्हा हत्याकांड में फरार अन्य अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस द्वारा मामले की आगे की विधिक कार्रवाई एवं जांच जारी है।

Post a Comment

أحدث أقدم
Astra Veda News
Astra Veda News