Top News

आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में 5 वांछित गिरफ्तार

जौनपुर, 12 जून। थाना कोतवाली पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के एक मामले में वांछित चल रहे पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर अपराध एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि मुकदमा संख्या 135/26, धारा 108 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त भौराजीपुर तिराहे से राजा साहब के पोखरे वाली सड़क की ओर भागने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने लोक हॉस्पिटल एवं केजीएन बिल्डिंग मैटेरियल के बीच स्थित कब्रिस्तान के सामने सड़क पर घेराबंदी कर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में विशाल वर्मा, विकास वर्मा, पूजा वर्मा, ज्ञान देवी तथा संध्या सेठ शामिल हैं। सभी आरोपी भदोही जनपद के ऊंज थाना क्षेत्र के नवधन गांव के निवासी हैं।
पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली जौनपुर में दर्ज मुकदमा संख्या 135/26, धारा 108 बीएनएस (आत्महत्या के लिए उकसाने) के तहत कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी के बाद सभी को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक आलोक त्रिपाठी, उपनिरीक्षक चरण सिंह, हेड कांस्टेबल शैलेन्द्र प्रताप सिंह, कांस्टेबल आनन्द कुमार, महिला कांस्टेबल रंजना यादव, महिला कांस्टेबल रोहिणी राठौर, महिला कांस्टेबल सुशीली देवी एवं महिला कांस्टेबल स्नेह लता शामिल रहीं।अपराध

Post a Comment

أحدث أقدم
Astra Veda News
Astra Veda News