Top News

जनसमस्याओं के समाधान को लेकर एसएसपी की सक्रिय पहल, पुलिस कार्यालय में हुई जनसुनवाई

जौनपुर, 23 जून 2026। जनसामान्य की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुँवर अनुपम सिंह ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों की शिकायतें सुनीं।
जनसुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए शिकायतकर्ताओं ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रस्तुत कीं। एसएसपी ने प्रत्येक प्रार्थना-पत्र का गंभीरता से अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के शीघ्र, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान एसएसपी की संवेदनशील कार्यशैली एवं जनहित के प्रति प्रतिबद्धता स्पष्ट रूप से दिखाई दी। फरियादियों ने भी अपनी बात सीधे वरिष्ठ अधिकारी तक पहुंचने और समस्याओं के समाधान के लिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश मिलने पर संतोष व्यक्त किया।
जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देकर उनके समाधान हेतु निरंतर प्रयास करना जौनपुर पुलिस की जनोन्मुखी कार्यशैली का परिचायक है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह की पहल से आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हो रहा है तथा पुलिस-जन सहयोग को भी नई मजबूती मिल रही है।

Post a Comment

أحدث أقدم
Astra Veda News
Astra Veda News