Top News

जौनपुर पुलिस के नाम बड़ी उपलब्धि, एएसपी आतिश कुमार सिंह ने बैडमिन्टन व टेबल टेनिस में जीते 10 पदक

जौनपुर। जनपद जौनपुर पुलिस के लिए गौरव का क्षण है। मुरादाबाद में 23 जुलाई से 26 जुलाई 2026 तक आयोजित 43वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक बैडमिन्टन क्लस्टर (बैडमिन्टन/टेबल टेनिस) प्रतियोगिता में जौनपुर के अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आतिश कुमार सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 10 पदक अपने नाम किए।
प्रतियोगिता में उन्होंने बैडमिन्टन में 2 स्वर्ण और 3 कांस्य पदक तथा टेबल टेनिस में 3 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य पदक जीतकर जनपद जौनपुर पुलिस का मान बढ़ाया। उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से जौनपुर पुलिस परिवार में खुशी का माहौल है।
एएसपी आतिश कुमार सिंह की यह उपलब्धि खेल के प्रति उनके समर्पण, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रतिभा को दर्शाती है। उनकी सफलता ने न केवल जौनपुर पुलिस बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग का गौरव बढ़ाया है।
जौनपुर पुलिस परिवार की ओर से उन्हें इस शानदार उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Post a Comment

أحدث أقدم
Astra Veda News
Astra Veda News