जौनपुर, 1 जुलाई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बदलापुर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। थाना बदलापुर पुलिस टीम ने चोरी के मामले का महज 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए चोरी की गई पल्सर मोटरसाइकिल बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी बदलापुर के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष बदलापुर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने थाना बदलापुर पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 323/26, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस में त्वरित कार्रवाई करते हुए बुधवार को सरोखनपुर अंडरपास के पास से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की। इस दौरान पुलिस ने आरोपी कृष्णा कुमार उपाध्याय पुत्र कमलेश चन्द्र उपाध्याय निवासी कोल्हुआ, थाना महराजगंज, जनपद जौनपुर को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया।
पुलिस की इस त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है। अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य करते हुए बदलापुर पुलिस ने यह साबित किया है कि अपराधियों के लिए कानून से बच निकलना आसान नहीं है। चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर पुलिस ने अपनी सतर्कता, सक्रियता और पेशेवर कार्यशैली का परिचय दिया है, जिससे आम जनता का पुलिस पर विश्वास और मजबूत हुआ है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शिवजी सिंह, कांस्टेबल अनिल यादव तथा महिला कांस्टेबल शशी शामिल रहीं, जिनकी सक्रिय भूमिका से इस कार्रवाई को सफलता मिली।
Post a Comment