Top News

बदलापुर पुलिस ने 3 घंटे में किया हत्या का खुलासा, प्रेम-प्रसंग में पत्नी समेत दो गिरफ्तार

जौनपुर, 26 जुलाई। बदलापुर थाना क्षेत्र के भलुवाही गांव में हुई युवक की हत्या का पुलिस ने महज तीन घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, मृतक की पत्नी और उसके कथित प्रेमी ने मिलकर रस्सी से गला दबाकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था।
पुलिस के अनुसार, भलुवाही निवासी लाल जी ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि 24 जुलाई की रात करीब 11 बजे उनकी बहू वंदना और उसके कथित प्रेमी राजेश कुमार ने प्रेम-प्रसंग के चलते उनके पुत्र की रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी। तहरीर के आधार पर थाना बदलापुर में मुकदमा संख्या 372/26, धारा 103(1)/3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आतिश कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी बदलापुर सुनील चन्द्र तिवारी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष फूलचन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 25 जुलाई को ग्राम भलुवाही से आरोपी राजेश (28 वर्ष), निवासी गजाधरपुर, थाना बदलापुर तथा वंदना (25 वर्ष), निवासी भलुवाही, थाना बदलापुर को हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार राय, आरक्षी अनीश कुमार गौतम तथा महिला कांस्टेबल कंचन शामिल रहीं।

Post a Comment

أحدث أقدم
Astra Veda News
Astra Veda News