Top News

एटीएम कार्ड चोरी कर 85 हजार रुपये निकालने वाला आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर, 21 जुलाई। थाना लाइनबाजार पुलिस ने एटीएम कार्ड चोरी कर धोखाधड़ी से रुपये निकालने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किए गए 85 हजार रुपये बरामद किए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक के.के. सिंह के नेतृत्व में लाइनबाजार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी सर्वेश पाल (39 वर्ष) पुत्र राममूरत पाल निवासी अमावा कला, थाना सरपतहा (हाल पता- राज कॉलोनी, सिविल लाइन, थाना लाइनबाजार, जौनपुर) को मंगलवार को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाना लाइनबाजार में एटीएम कार्ड चोरी कर धोखाधड़ी से रुपये निकालने के संबंध में मुकदमा संख्या 296/2026, धारा 303(2), 319(2), 318(4) एवं 317(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के दौरान उसके कब्जे से चोरी किए गए 85 हजार रुपये भी बरामद किए गए।
पुलिस ने आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश कर दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अरविंद यादव (चौकी प्रभारी टीडी कॉलेज), कांस्टेबल दीपक मौर्य, कांस्टेबल मनीष चाहर तथा कांस्टेबल दिनेश प्रसाद शामिल रहे।

Post a Comment

أحدث أقدم
Astra Veda News
Astra Veda News