Top News

शाहगंज थाने में सावन, कांवड़ यात्रा व त्योहारों को लेकर पीस कमेटी की बैठक

शाहगंज, जौनपुर। आगामी सावन मास, कांवड़ यात्रा एवं विभिन्न मेला-त्योहारों के शांतिपूर्ण एवं सकुशल आयोजन को लेकर गुरुवार को थाना शाहगंज परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुँवर अनुपम सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) आयुष श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में किया गया।
बैठक की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी शाहगंज एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज ने संयुक्त रूप से की। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक शाहगंज, क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों के पुजारी, कांवड़ यात्रा एवं जुलूस आयोजक, जनप्रतिनिधि तथा संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे।
बैठक में अधिकारियों ने सभी से आपसी सौहार्द, शांति एवं भाईचारे के साथ पर्व-त्योहार मनाने की अपील की। साथ ही धार्मिक जुलूसों एवं आयोजनों को निर्धारित मार्ग और समय के अनुसार आयोजित करने, यातायात व्यवस्था में सहयोग करने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने की सलाह दी। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी संदिग्ध सूचना या अफवाह की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
इस अवसर पर शासन एवं पुलिस मुख्यालय से प्राप्त दिशा-निर्देशों से सभी को अवगत कराते हुए उनके प्रभावी अनुपालन में सहयोग करने का अनुरोध किया गया। अधिकारियों ने विश्वास दिलाया कि सावन मास, कांवड़ यात्रा एवं सभी पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है।

Post a Comment

أحدث أقدم
Astra Veda News
Astra Veda News