Top News

सेवानिवृत्त हुए 03 उपनिरिक्षको को अंगवस्त्र.उपहार एवं स्मृति चिन्ह् भेट कर दी गयी भावभीनी विदाई! जौनपुर

* अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए 03 उपनिरीक्षकों को अंगवस्त्र, उपहार एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर दी गई भावभीनी विदाई*

जनपद जौनपुर में अपनी सम्पूर्ण सेवाकाल के दौरान पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं लगन के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए अधिवर्षता आयु पूर्ण कर कुल *03 उपनिरीक्षक पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए।*

इस अवसर पर *पुलिस लाइन जौनपुर स्थित सम्मेलन कक्ष* में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर* द्वारा विदाई समारोह में सम्मिलित होकर सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को *अंगवस्त्र, उपहार एवं स्मृति चिन्ह* भेंट कर सम्मानित किया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के सेवाकाल एवं पुलिस विभाग के प्रति उनके योगदान की सराहना करते हुए उनके आगामी जीवन के *सुखमय, स्वस्थ, समृद्ध एवं उज्ज्वल भविष्य* की कामना की गई तथा शुभकामनाओं सहित भावभीनी विदाई दी गई।

इस अवसर पर *प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण* उपस्थित रहे।

*सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों की सूची—*

1. *उ0नि0 घनश्याम सरोज*
2. *उ0नि0 राम प्रताप सिंह*
3. *उ0नि0 ना0पु0 उमेश कुंवर सिंह*

Post a Comment

Previous Post Next Post
Astra Veda News
Astra Veda News