Top News

राजस्व कार्यों की समीक्षा: लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के डीएम ने दिए निर्देश! जौनपुर

जौनपुर 20 अगस्त, 2026- राजस्व कार्यों, आपदा प्रबंधन तथा मुख्यमंत्री डैशबोर्ड से संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा जिलाधिकारी सैमुअल  पॉल एन. की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों एवं पटलों पर संचालित कार्यों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

        बैठक में संग्रह कार्यालय, नजारत सहित विभिन्न पटलों पर लंबित ऑडिट आपत्तियों की समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि सभी लंबित ऑडिट आपत्तियों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करते हुए रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए। साथ ही धारा-33, धारा-34, धारा-24 एवं धारा-67 से संबंधित राजस्व वादों के शीघ्र निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया।

       उपजिलाधिकारियो को राजस्व वसूली की समीक्षा के दौरान राजस्व बड़े बकायेदारों से वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अमीनों के कार्यों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए उन्हें निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रभावी कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि अमीनो के माध्यम से राजस्व वसूली कराया जाए। इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

         बैठक में एंटी भू-माफिया अभियान की भी समीक्षा की गई। उपजिलाधिकारी को सरकारी भूमि को अवैध कब्जों से मुक्त कराने की कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

        समीक्षा बैठक के दौरान ऑडिट आपत्तियां लंबित मामलों का जल्द से जल्द निस्तारण कराने का निर्देश दिया। 

        बैठक के अंत में अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा किया जाए।

      इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व परमानंद झा, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ठ, नगर मजिस्ट्रेट, उपजिलाधिकारीगण सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Astra Veda News
Astra Veda News