Top News

जौनपुर सदर में सपा की मजबूत दावेदारी के रूप में उभर रहे डा० सरफाराज खान

जौनपुर सदर में सपा की मजबूत दावेदारी के रूप में उभर रहे डॉ. सरफराज खान
जौनपुर। जौनपुर सदर विधानसभा क्षेत्र-366 में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी के संभावित दावेदारों के बीच डॉ. सरफराज खान का नाम तेजी से चर्चा में है। पार्टी के जिला उपाध्यक्ष होने के साथ-साथ वह नगर पंचायत जफराबाद के चेयरमैन प्रतिनिधि के रूप में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
जफराबाद क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर डॉ. सरफराज खान लगातार सक्रिय रहे हैं। इसके साथ ही वह जिले में आयोजित होने वाले विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यक्रमों में लगातार अपनी मौजूदगी दर्ज कराते हैं और लोगों के सुख-दुख में शामिल होकर जनसंपर्क को मजबूत करते रहे हैं।👇👇
युवा और तेजतर्रार नेता के रूप में पहचान बनाने वाले डॉ. सरफराज खान की संगठन में भी सक्रियता बताई जाती है। 12 रबीउल अव्वल के कार्यक्रमों में उनके सहयोग और भागीदारी की भी क्षेत्र में चर्चा रही है। पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों के बीच उनकी सक्रियता को उनकी राजनीतिक दावेदारी की मजबूती के तौर पर देखा जा रहा है।❤‍🔥❤‍🔥
सपा नेतृत्व से उनकी नजदीकी, विशेषकर अखिलेश यादव से उनके संबंध, भी सदर विधानसभा से उनकी दावेदारी को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण पक्ष माना जा रहा है। हालांकि अंतिम फैसला समाजवादी पार्टी नेतृत्व को ही करना है।
राजनीतिक जानकारों की मानें तो यदि समाजवादी पार्टी जौनपुर सदर विधानसभा-366 से डॉ. सरफराज खान को प्रत्याशी बनाती है, तो पार्टी के सामने एक मजबूत और सक्रिय युवा चेहरा होगा। क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता, लगातार जनसंपर्क और संगठनात्मक सक्रियता के आधार पर सपा इस सीट पर मजबूत चुनावी मुकाबला खड़ा कर सकती है और जीत की संभावनाएं भी तलाश सकती है।
फिलहाल जौनपुर सदर सीट पर सपा के टिकट को लेकर चर्चाएं तेज हैं और डॉ. सरफराज खान की दावेदारी पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ राजनीतिक गलियारों में भी नजर बनी हुई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Astra Veda News
Astra Veda News