*समाजसेवी विनय सिंह ‘झगड़ू’ की पहल, मरीजों को मिलेगा मुफ्त इलाज*
*31 अगस्त को नेत्र जांच शिविर, मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए मरीजों का होगा चयन*
*मड़ियाहूं में अनुभवी चिकित्सकों द्वारा होगी आंखों की जांच, चयनित मरीजों का वाराणसी में निःशुल्क ऑपरेशन*
*जौनपुर ।* समाजसेवी विनय कुमार सिंह (झगड़ू) के सौजन्य से राष्ट्रीय अंधत्व नियंत्रण कार्यक्रम के तहत 31 अगस्त 2026 को मड़ियाहूं में निःशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में वाराणसी के अनुभवी चिकित्सकों द्वारा मरीजों की आंखों की जांच की जाएगी।
शिविर का आयोजन GRC ऑफिस, टीचर्स कॉलोनी, मेन रोड मड़ियाहूं में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा। शिविर के दौरान मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों की जांच कर ऑपरेशन के लिए चयन किया जाएगा।
आर. जे. शंकरा आई हॉस्पिटल, वाराणसी के सौजन्य से आयोजित इस शिविर में चयनित मरीजों का लेंस प्रत्यारोपण विधि से निःशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। ऑपरेशन आर. जे. शंकरा आई हॉस्पिटल, रिंग रोड फेज-1, वाराणसी में होगा।
ऑपरेशन के लिए चयनित मरीजों को शिविर के दिन ही बस या कार के माध्यम से अस्पताल ले जाने की निःशुल्क व्यवस्था रहेगी। अस्पताल में मरीजों के उपचार के साथ भोजन की भी निःशुल्क व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी।
शिविर में आने वाले मरीजों को आधार कार्ड की फोटो कॉपी, मोबाइल नंबर, मास्क तथा पहले से चल रही दवाइयां साथ लाने को कहा गया है। समाजसेवी विनय कुमार सिंह (झगड़ू) ने क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।
संपर्क: 9453019639, 9453370909
Post a Comment