Top News

बारिश से क्षतिग्रस्त सड़को को तत्काल मोटरेबल बनाने के निर्देश.DM ने की समीक्षा!

बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों को तत्काल मोटरेबल बनाने के निर्देश, डीएम ने की समीक्षा
जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन की अध्यक्षता में गुरुवार को निर्माण खंड-2, लोक निर्माण विभाग की सड़कों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की स्थिति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
डीएम ने निर्देशित किया कि बारिश के कारण जिन सड़कों पर गड्ढे अथवा अन्य क्षति हुई है, उन्हें तत्काल मोटरेबल स्थिति में लाया जाए, ताकि आमजन को आवागमन में परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि बरसात समाप्त होने के बाद सड़कों की स्थायी मरम्मत एवं ब्लैक टॉपिंग के लिए अभी से कार्ययोजना तैयार कर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली जाएं।
उन्होंने सड़क निर्माण और मरम्मत कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न करने के निर्देश दिए। संबंधित अधिकारी मौके पर जाकर कार्यों का निरीक्षण करें और निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा कराएं।
जिलाधिकारी ने कहा कि ठेकेदारों से निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य कराया जाए। लापरवाही अथवा समय पर कार्य पूरा न करने पर संबंधित ठेकेदार की जिम्मेदारी तय करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाए। उन्होंने आमजन की सुविधा और सुरक्षित आवागमन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

Post a Comment

أحدث أقدم
Astra Veda News
Astra Veda News