Top News

जौनपुर में लोक निर्माण विभाग की वर्ष 2026-27 कार्ययोजना बैठक सम्पन्न, 450 प्रस्ताव प्राप्त

जौनपुर 1-  लोक निर्माण विभाग की वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना हेतु बैठक मा0 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार खेल एवं युवा कल्याण श्री गिरीश चंद्र यादव जी, मा0 सांसद मछलीशहर सुश्री प्रिया सरोज, मा0 विधायक बदलापुर श्री रमेश चंद्र मिश्र जी, शाहगंज श्री रमेश सिंह, जफराबाद श्री जगदीश नारायण राय सहित अन्य सम्मानित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में संपन्न हुई।

          जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन के द्वारा मा0 जनप्रतिनिधिगणों को अवगत कराया गया कि पूर्व में मा0 जनप्रतिनिधियों द्वारा उपलब्ध कराए गए प्रस्ताव के क्रम में शासन स्तर से प्राप्त अनुमोदन को मा0 जनप्रतिनिधियों के सूचनार्थ पुस्तिका रूप में उपलब्ध कराया जा रहा है। जिलाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में स्वीकृत कुल कार्यो की संख्या 331 एवं लागत रु0 575.67 करोड़ है। 

          मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया द्वारा मा0 जनप्रतिनिधिगणों से वर्ष 2026-27 हेतु उत्तर प्रदेश शासन द्वारा विधानसभावार कार्ययोजना गठित कर उपलब्ध कराने हेतु अनुरोध किया गया है। उन्होंने समस्त मा0 जनप्रतिनिधिगण से विधानसभा से संबंधित लोक निर्माण विभाग की विभिन्न योजनांतर्गत कार्य हेतु प्रस्ताव उपलब्ध करवाने का अनुरोध किया। 

            मा0 मंत्री जी द्वारा निर्देशित किया गया कि लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता क्षेत्रवार संबंधित मा0 जनप्रतिनिधिगण से व्यक्तिगत संपर्क करके विलंबत्तम एक सप्ताह के भीतर प्रस्ताव प्राप्त कर कार्य योजना गठित करते हुए शासन को प्रेषित करें।

           बैठक में मा0 जनप्रतिनिधिगण द्वारा लगभग 450 प्रस्ताव उपलब्ध कराए गए और सदन द्वारा एकमत से प्रस्तावित किया गया कि एक सप्ताह के भीतर अन्य प्रस्ताव संबंधित अधिशासी अभियंता द्वारा संपर्क करने पर उन्हें उपलब्ध करा दिया जाएगा।

            जिलाधिकारी द्वारा मा0 जनप्रतिनिधिगण को धन्यवाद ज्ञापित कर बैठक समाप्त की गई। बैठक में परियोजना निदेशक के.के. पाण्डेय, अधीक्षण अभियंता लोक लोक निर्माण विभाग एस०के० सिंह,  के साथ लोक निर्माण विभाग का समस्त स्टाफ और अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

أحدث أقدم
Astra Veda News
Astra Veda News