जानलेवा हमले के मामले में 4 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, सरायख्वाजा पुलिस की कार्रवाई
जौनपुर, 06 जून 2026। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सरायख्वाजा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए जेल भेज दिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी सदर देवेश सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने भकुरा मोड़ क्षेत्र से चार वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में किशन बिन्द (19 वर्ष), नितेश बिन्द (20 वर्ष), मट्टर बिन्द उर्फ कैलाश (22 वर्ष) तथा रितेश बिन्द निवासी देवकली, थाना सरायख्वाजा, जनपद जौनपुर शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार सभी अभियुक्त थाना सरायख्वाजा में पंजीकृत मुकदमा संख्या 298/2026 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत वांछित चल रहे थे। गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण कर जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय
उपनिरीक्षक बृजेश सिंह
हेड कांस्टेबल विजयशंकर मौर्य
हेड कांस्टेबल संजय सोनकर
कांस्टेबल रामेश्वर यादव
कांस्टेबल दीपक गुप्ता
पुलिस विभाग ने बताया कि अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
Post a Comment