चन्दवक (जौनपुर), 07 जून। थाना चन्दवक पुलिस ने क्षेत्र में सक्रिय चिन्हित "कर्रा गैंग" के दो सदस्यों को शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। दोनों पर क्षेत्र में मारपीट एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त होने का आरोप है।
पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान "ऑपरेशन वज्रपात" के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी केराकत के पर्यवेक्षण में थाना चन्दवक पुलिस टीम ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए कर्रा गैंग के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान विशाल कुमार पुत्र प्रशान्त निवासी ग्राम बिहदर, थाना चन्दवक तथा सुधांशु पुत्र महेन्द्र निवासी ग्राम बिहदर, थाना चन्दवक के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध शांति भंग की आशंका के दृष्टिगत बीएनएसएस की धारा 170, 126 एवं 135 के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया।
इस कार्रवाई में थाना चन्दवक के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह, बजरंगनगर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रामकुमार ओझा तथा हेड कांस्टेबल बृजभूषण यादव शामिल रहे।
Post a Comment