Top News

सीएमओ टीम बनकर मेडिकल संचालकों से वसूली करने वाला गिरफ्तार

शाहगंज (जौनपुर)। स्वास्थ्य विभाग की टीम बनकर मेडिकल स्टोर व डिस्पेंसरी संचालकों को सीज करने की धमकी देकर अवैध वसूली करने वाले एक वांछित आरोपित को शाहगंज पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित को न्यायालय भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपित की पहचान रामनिवास गौतम पुत्र वंशराज गौतम निवासी छतरपुर, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई है। उसके खिलाफ थाना शाहगंज में दर्ज मुकदमा संख्या 248/2026 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, नटौली स्थित मेडिकल स्टोर एवं डिस्पेंसरी संचालक लक्ष्मीशंकर यादव ने तहरीर देकर बताया था कि 11 जुलाई की दोपहर तीन युवक उनकी डिस्पेंसरी पर पहुंचे। उन्होंने खुद को सीएमओ जौनपुर की टीम का सदस्य बताते हुए डिस्पेंसरी को फर्जी बताकर सीज करने की धमकी दी। कार्रवाई से बचाने के नाम पर पहले 20 हजार रुपये की मांग की गई। असमर्थता जताने पर पांच हजार रुपये मांगे गए और अंततः धमकी देकर तीन हजार रुपये वसूल लिए गए।
शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया था कि आरोपितों ने क्षेत्र के अन्य मेडिकल स्टोर और क्लीनिक संचालकों से भी इसी तरह फर्जी जांच का भय दिखाकर अवैध वसूली की। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत शाहगंज पुलिस ने रविवार को नटौली क्षेत्र से रामनिवास गौतम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपित के विरुद्ध पूर्व में भी रंगदारी, सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट और धमकी का मुकदमा दर्ज है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक ओम प्रकाश पांडेय तथा आरक्षी धीरज पांडेय शामिल रहे।अपराध

Post a Comment

أحدث أقدم
Astra Veda News
Astra Veda News